नशे का नाश
नशाखोरी और देश के युवा पश्चिमी सभ्यता की ओर हमारा देश किस तरह आकर्षित हो रहा है , इससे सभी भलीभांति परिचित है। इस पाश्चात्य संस्कृति की ओर हमारे देश का युवा वर्ग सबसे अधिक आकर्षित होते है। अपनी भारतीय संस्कृति छोड़ पाश्चात्य संस्कृति के पीछे भागते है। नशाखोरी भी इसमें से एक है। नशाखोरी भी देश की एक बड़ी समस्या है। नशा एक ऐसी समस्या है जिससे नशा करने वालों का वर्तमान और भविष्य के साथ साथ उसका परिवार भी बर्बाद हो जाता है । आज नशा से सबसे ज्यादा युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। नशा कई तरह का होता है जैसे शराब , सिगरेट, अफीम , गांजा, हेरोइन, चरस है। नशा एक ऐसी आदत है, जो किसी इंसान को पड़ जाए तो वो इंसान को दीमक की तरह खोखला कर देती है , इंसान को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से बर्बाद कर देती है। नशा करने वाला व्यक्ति, अपने घर , परिवार और समाज के लिए बोझ बन जाता है। नशे के कारण इंसान को अपने अच्छे और बुरे का भी पता नही चलता। नशा इंसान को राक्षस बना देता है। सरकार एक तरफ तो नशे को दूर करने के सैकड़ों उपाय कर...